बिहार

संपतचक में बारिश में मकान का दीवार ढहा, गली में गुजर रही 12 साल की लड़की घायल!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के संपतचक प्रखंड अंतर्गत सोना गोपालपुर पंचायत के गोसाईमठ टोला पर बारिश में घर की दीवार ढहने से एक 12 वर्षीय लड़की बुरी तरह घायल हो गयी। आनन फानन युवती को परीजनो ने ईलाज के लिए पास के निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ से उसकी नाजुक हालत देख पीएमसीएच ले जाया गया । पीएमसीएच में घायल लड़की का गंभीर हालत में ईलाज चल रहा है.

संपतचक प्रखंड अंतर्गत सोना गोपालपुर पंचायत के गोसाईमठ टोला पर निवासी स्व राम प्रवेश यादव की लड़की अपने दूध लाने जा रही थी । इसी क्रम में रास्ते में  रामबाबू यादव का घर की दीवार भरभरा कर गिरने लगा जिसके मलबे में दबकर 12 वर्षीय एक लड़की बुरी तरह घायल हो गयी। मोके पर मौजूद ग्रामीणों ने लड़की को किसी तरह मलबे से निकाला और अस्प्ताल पहुंचाया । वही घटना के बाद लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया । पटना के पीएमसीएच हॉस्पिटल में उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है । लड़की रुचि कुमारी का सर और आंख पर गंभीर चोट लगा । वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ महीने पहले ही उनके पापा कि मृत्यु हुई है । इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: