क्राइमबिहार

मुन्ना राय हत्याकांड में बालू माफिया सह मुखिया नृपेंद्र राय पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज

बिहटा(आनंद मोहन): बिहटा में 36 घंटे के अंदर चार हत्या में एक मुखिया पति सह मार्बल व्यवसायी पिंटू साव के हत्याकांड में मनेर प्रमुख पति ब्रजभुषण कुमार उर्फ बिरजू राय सहित समर्थकों को आरोपी बनाया गया हैं। मृतक के भाई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है की ठेकेदारी को लेकर मनेर प्रखंड प्रमुख कांती देवी के पति बृजभुषण कुमार उर्फ बिरजू राय से विवाद चल रहा था और पांच वर्षों से कहां-सूनी हो रही थी और धमकी दिया था। बिरजू राय के समर्थकों में सूरज कुमार , लालमोहन पासवान ,भावी प्रत्याशी पप्पू कुमार ,पूर्व मुखिया पति शत्रुध्न पासवान से विवाद था। प्राथमिकी में इन लोगों को आरोपित किया गया हैं। मुखिया पति राजकुमार श्राद्धक्रम से लौट रहे थे तो उनके साजिश से अपराधियों ने कार रोकवा कर गोली मारकर हत्या कर दिया हैं। वही दूसरी घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अमदाबाद कटेसर में मुन्ना राय हत्याकांड में मृतक के पिता ने मनेर प्रखंड के मुखिया सह बालू माफिया नृपेंद्र राय सहित 15अज्ञात पर हत्या का अभियुक्त बनाया गया है। बालू माफिया सह मुखिया नृपेंद्र राय के ऊपर पटना जिला के विभिन्न थानों में कई संगीन मामला दर्ज है। मृतक मुन्ना राय के उपर बिहटा थाना में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज था जो अपराधी छवि का व्यक्ति था। बालू कारोबारी में लेने देने एवं वर्चस्व को लेकर हत्या की गई है। वहीं तीसरी घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राजपुर में किसान सिद्धनाथ लाल हत्याकांड में पुत्र के लिखित आवेदन पर गांव के ही रौशन रजक को अभियुक्त बनाया गया है। चौथी घटना में मिस्त्री वरूण ठाकुर के हत्या मामले में पत्नी के लिखित आवेदन पर अपराहन कर हत्या मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चारों हत्या मामले में पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। चारों हत्या का प्राथमिक के पुस्टी बिहटा थानाध्यक्ष रितुराज राज ने की है। और उद्भेदन का प्रयास जारी है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि बिहटा में इन दिनों अपराधियों के आंतक से दहशत में जी रहे बिहटा वासी बढ़ते अपराध को रोकने में पटना पुलिस विफल साबित हो रही है, जिससे अपराधियों का लगातार मनोबल बढ़ रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

छह वारंटी समेत 12 आरोपित गिरफ्तार, विशेष अभियान में पुलिस की कार्रवाई

error: