बिहार

दो पट्टीदारों के झगड़े में हथियार लहराने वाला लफ़ंगा धराया, एक नलकटूआ और दो कारतूस बरामद

images 2021 07 04T123223.671

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शनिवार को फुलवारी के कोरजी महमदपुर गांव में दो पट्टीदारों के आपसी विवाद के बीच हथियार चमकाने पहुंचा बदमाश कट्टा(नलकटुआ) व गोली के साथ गिरफ्तार हो गया ।सरे आम हथियार चमकाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि यह स्पष्ट नही हो पाया कि बदमाश युवक किसके तरफ से हथियार लेकर धमकाने पहुंच गया था। वहीं गिरफ्तार बदमाश कृष्णा भारती का पुत्र दीपक भारती से हथियार के सम्बंध में पुलिस पूछताछ कर रही है. एसएचओ आर रहमान ने बताया कि कोरजी महमदपुर गांव में दो पट्टीदारों गोपाल भारती और मनोहर भारती के परिवार के लोग आपस मे लड़ाई झगड़ा कर रहे थे उसी दौरान उसी गांव का बदमाश दीपक भारती हथियार चमकाने लगा । इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार कर किया गया है। उसके पास से बरामद एक कट्टा(नलकटुआ) व दो गोली के सम्बंध में पूछताछ किया जा रहा है कि उसने हथियार कहाँ से खरीदा । गिरफ्तार बदमाश दीपक को पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!