पंजाब

BBMB तलवाड़ा की अहम बैठक

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): मुख्य अभियंता डिस्प्यूट एण्ड रेजोल्यूशन जल स्त्रोत विभाग चण्डीगढ़ पंजाब श्री ईशवर दास गोयल जी, सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर श्री मनोज बंसल जी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गुरइकबाल सिंह नागरा जी, अडमिस्ट्रेटिव ऑफिस देवेन्द्र सिंह जी से पंजाब स्टेट कर्मचारी जथेबन्दी मान्यता प्राप्त BBMB तलवाड़ा की प्रधान विजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विशेष मीटिंग में BBMB में कार्यरत पंजाब शेयर कोटे के कर्मचारियों को आ रही मुश्किलों के बारे में अवगत करवाया गया. पंजाब राज्य द्वारा पदोन्नत हुए सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 जो कि BBMB में कार्यरत हैं उनके BBMB में ही पोस्टिंग ऑर्डर किए जाएं.

सीनियर एसिस्टेंट जो पदोन्नत होने जा रहे हैं उनको भी BBMB में ही लगाया जाए BBMB द्वारा पंजाब शेयर कोटे के कर्मचारियों को एडहॉक पर पदोन्नत किया गया है उनके जल्द रिकॉर्ड मंगवाकर पंजाब द्वारा रेगुलर पदोन्नत किया जाए इंडस्ट्रियल कर्मचारी जो BBMB तलवाड़ा, नंगल व सुंदरनगर में पंजाब शेयर कोटे के अंतर्गत कार्यरत हैं उनकी सिनीयरता को देख कर जल्द रिकॉर्ड मंगवाए जाएं इन सभी मांगों पर माननीय मुख्य अभियंता जी ने सहमति जताई है और जल्द इन सभी मांगों पर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी कर्मचारियों की GPF स्टेटमैंट की माँग मौके पर ही हल करते हुए पेंडिंग स्टेटमैंट को जल्द तैयार करने के लिए आदेश जारी किए. इस मीटिंग में प्रधान विजय कुमार ठाकुर, चेयरमैन राजेश ऋषि, सीनियर उपप्रधान देस राज ठाकुर, उपप्रधान सुमित कुमार ठाकुर, उपप्रधान रुमेल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Related posts

आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे तो आज इलाज नहीं! हरियाणा में IMA की 24 घंटे की हड़ताल

पवन के कातिलों को इंसाफ न मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूटा

कब्जाधारियों को 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी है : कमिश्नर डॉ. पंकज यादव

error: