बिहार

मुख्यमंत्री पर निशाना बिहार नहीं संभला तो देश कैसे संभलेगा प्रवक्ता श्री राजेश भट्ट

पटना(न्यूज क्राइम 24): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने विपक्षी एकता को लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेश भट्ट ने कहा है कि विपक्षी एकता ‘भानुमति का कुनबा’ हो गया है। तारीख पर तारीख बदले जा रहे हैं लेकिन कुछ सकारात्मक नतीजे नहीं दिख रहा। एक दल साथ आता है, तो दूसरा भाग जाता है।

श्री भट्ट ने कहा कि नीतीश कुमार जी की सभी ऐसी हो गई है कि कोई दल उन पर यक़ीन करने को ही तैयार नहीं है। मौका देख कर पाला बदलना उनकी आदतों में शुमार है। किसी के लिए भी यह समझ पाना आसान नहीं कि वह किसके साथ हैं और किस के खिलाफ। उन्हें बस कुर्सी चाहिए और उनकी यह स्वार्थ जहां से पूरी होगी वह उसके साथ हो लेंगे। उनके पास ना तो नैतिकता है ना आदर्श।

श्री भट्ट ने कहा कि नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, तो बनने के लिए बेशक प्रयास करें, लेकिन इतना बता दें कि बिहार जनता ने जिन उम्मीदों से उन्हें अब तक मुख्यमंत्री बनाये रखा वह कितनी पूरी हुईं? आखिर उनसे जब बिहार नहीं संभला तो देश कैसे संभलेगा

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: