बिहार

नबीनगर रेलवे स्टेशन के समीप से मिले सिर कटी लाश की हुई पहचान

नबीनगर औरंगाबाद 12 सितंबर 2023 जिले के नबीनगर रोड स्टेशन रेलवे फाटक के समीप से बीते शनिवार को मिले सिर कटी शव की पहचान कर ली गई है। सोमवार को परिजनों द्वारा शव की पहचान किया गया। मृत युवक की पहचान जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मुंदीचक गांव के मोती यादव का पुत्र चंदन यादव के रूप मे किया गया।

परिजनो ने बताया गया कि शुक्रवार को सैलून जाने के लिए घर से निकला था उसके बाद वापस नहीं आया। परिजन ने बताया किलापता होने की रिपोर्ट काको थाना मे दर्ज कराया गया था।गौरतलब है की शनिवार को सुबह मे रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाईन के किनारे से सिर कटी लाश बरामद किया गया था जिसका पोस्टमार्टम रेल पुलिस द्वारा कराया गया था।परिजन शव की पहचान कर घर ले गए।

Related posts

विजयादशमी पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

error: