झारखण्ड

आईएएस अधिकारी लिए गए हिरासत में

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): झारखंड कैडर के आईएएस सैय्यद रियाज अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ खूंटी थाना में सेक्‍सुअल हरासमेंट का मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्‍हें तुरंत हिरासत में ले लिया। आईएएस खूंटी में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ि‍ता हिमाचल प्रदेश की है। वह एकेडमिक टूर पर पीड़िता डीसी कार्यालय में प्रशिक्षण के लिए खूंटी आई थी। दो जुलाई की रात एसडीएम ने महिला को पार्टी के बहाने से बुलाया। आरोप है कि वहां वह उक्‍त महिला के साथ अश्‍लील बातें और छेड़छाड़ कर रहे थे। किसी तरह वह बचकर पार्टी से बहार निकली और महिला थाना पहुंचकर एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एसडीएम को हिरासत में ले लिया। वही एसडीएम से पूछताछ की जा रही है। पीड़ि‍त महिला का बयान भी खूंटी के सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार एसडीएम शादीशुदा हैं। उनकी पत्‍नी झारखंड के धनबाद जिले की रहने वाली है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरबाद में एसडीएम के पद पर कार्यरत है। इधर इस मामले को लेकर जब कोयलांचल लाइव ने खूंटी के डीसी शशि रंजन से बात-चीत की तब उसी दौरान उन्होंने कहा की जैसे ही उन्हें पुलिस द्वारा एफआईआर की सूचना मिली,उन्होंने कार्मिक विभाग को तत्काल पत्र भेज कर सूचना दी। साथ ही उन्होंने कहा की कार्मिक विभाग के आदेश अनुसार अब आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

error: