क्राइमताजा खबरेंबिहार

पति ने अपनी पत्नी को मारी गोली, गंभीर घायल का इलाज चल रहा..!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी: आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में एक पति ने अपनी ही पत्नी को रविवार की रात गोली मार दी है. हालांकि महिला को गोली जांघ में लगी है. जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी है. वहीं घायल श्वेता को गम्भीर स्थिति में इलाज़ के लिए नालंदा मेडीकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. जहाँ महिला का इलाज़ चल रहा है. जानकारी के अनुसार विशाल पासवान का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है की आखिर पति ने पत्नी पर गोली किन वजहों से चलाई है. फिलहाल पुलिस आरोपी पति को तलाश करने में लगी हुई है. बताया जा रहा है की पति पत्नी दोनों बजरंगपुरी में किराए के मकान में रहते थे. घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: