झारखण्ड

घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे

IMG 20210402 WA0135

धनबाद: झरिया के भागा गाड़ीवान पट्टी स्थित कारोबारी कपिल यादव के घर में भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह से अफरा तफरी मच गई. आग लगने की वजह से कारोबारी की पत्नी बुरी तरह झुलस गई. मां को बचाने गया बेटा भी आग की चपेट में आ गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह आग लगी थी. मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तेल के चलते आग ने लिया विकराल रूपघटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कारोबारी कपिल यादव बिचाली का कारोबार करते थे. मशीन से बिचाली की कटाई भी करते थे. मशीन चलाने के लिए घर में ड्रम में डीजल और मोबिल रखा था. आशंका जताई जा रही है कि तेल की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया. आग लगते ही फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, नहीं तो आसपास के घरों में आग फैल सकती थी. घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार