बिहार

चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बल द्वारा जीवन रक्षक कौशल हेतु CPR कार्यक्रम आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। गुरुवार 15 अक्टूबर 2025 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत संचालित Cardio-Pulmonary Resuscitation (CPR) Awareness Week( 13 Oct. to 17 Oct.2025) के तहत स्थानीय विद्यालय फारबिसगंज (अररिया) तथा आई. सी. पी. जोगबनी के स्टाफ, विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थियों को सीपीआर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारीयों व ट्रेनिंग टीम के सदस्य द्वारा अचानक हृदय संबंधी आपात स्थितियों के दौरान जीवन बचाने के लिए समय पर कार्डियोपर्मोनरी रिससिटेशन (सीपी-आर) पद्धति को दिए जाने के महत्व बारे में बताया गया तथा सीपीआर पद्धति का व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया ताकि भविष्य में विकट परिस्थितियों में किसी की जान को बचाया जा सके।

Advertisements
Ad 1

उक्त आयोजन के दौरान स्थानीय विद्यालय के प्रभारी दिलीप गुप्ता व आईसीपी जोगबनी प्रमुख व डॉ. विवेक कुमार माथुर उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा), डॉ दीपक कुमार प्रसाद द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), डॉ. विक्रमादित्य चाकमा द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ.पठान सोहिल खान, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), डॉ. तसनीम दोलती, उप-कमांडेंट (चिकित्सा) संयुक्त चिकित्सालय के ट्रेनिंग टीम के सदस्य व आईसीपी के कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: