बिहार

गया में भीषण दर्दनाक सड़क हादसा, छ: लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

PicsArt 07 23 09

गया(सौरव कुमार): डोभी-चतरा सड़क मार्ग के कंजियार गांव के समीप हाइवा और चार पहिया वाहन में आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में चार पहिया वाहन सवार सात लोगों में छह की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई. वहीं, एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल होने के बाद स्थानीय डोभी थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। परन्तु अधिक दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण अस्पताल पहुँचते ही दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान रफीगंज के गाजी करमा निवासी धीरज शर्मा के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन पर सभी सवार होकर सातों व्यक्ति चतरा जिले के जोरी के एक क्लिनिक से गया की ओर आ रहे थे। वहीं, हाइवा डोभी से चतरा की ओर जा रहा था। जोरदार टक्कर के कारण चारपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हाइवा को भी काफी नुकसान हुई है। हाइवा के चालक हाइवा को छोड़कर भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी वाहन सवार निजी चिकित्सक व कंपाउंडर गया शहर में क्लिनिक चलते है। मृतकों की पहचान गया शहर के डॉ मुस्कान, बाराचट्टी थाना के बारिया निवासी संदीप प्रभाकर, गया शहर से कौशल, संदीप जिसमे अन्य दो की पहचान नही हो पाई है. इतनी बड़ी दर्दनाक घटना को लेकर सभी हैरान है। घटनास्थल पर लोगो भीड़ देखने को मिली। बड़ी घटना को लेकर स्थानीय प्रशासनिक इकाई के साथ अनुमंडल पदाधिकारी भी पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!