बिहार

उपमुख्यमंत्री को भगवान विष्णु का चरण देकर सम्मानित किया

गया: भाजपा मध्य मंडल की ओर बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री नगर विकास विभाग श्री तारकिशोर प्रसाद जी को भाजपा गया मध्य मंडल की ओर भाजपा प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी वाणिज्य सह प्रभारी भाजपा मध्य मंडल विकास कुमार भाजपा गया नगर मध्य मंडल अध्यक्ष ऋषि लोहानी भाजपा गया नगर मध्य मंडल महामंत्री सूरज सेठ ने फूलों का गुलदस्ता व भगवान विष्णु का चरण देकर सम्मानित किया. साथ ही बिहार विधानसभा के याचिका समिति के सभापति सह पूर्व मंत्री डॉ० प्रेम कुमार के निर्देश के आलोक में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने गया नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व अराजकता को लेकर समस्याओं संबंधी 30 सूत्री ज्ञापन सौंपा. उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना व ज्ञापन साक्ष्य डी०एम० गया का जाँच रिपोर्ट देखा एवं आश्वासन दिया है कि आगामी 25 जनवरी 2021 को नगर विकास विभाग मगध प्रमंडल की बैठक है जिसमें सभी बातों एवं सभी शिकायतों को देखा जाएगा एवं सभी समस्याओं के समाधान लिए एक नगर विकास विभाग की टीम गया नगर निगम की जांच करेगी और जांच करके दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई करेगी।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: