बिहार

महावीर कैंसर संस्थान में किया होली मिलन

फुलवारीशरीफ, अजित। महावीर कैंसर संस्थान में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी धूम-धाम से होली मनायी गयी.कैंसर मरीजों की सेवा के साथ साथ होली के अवसर पर अस्पताल के चिकित्साकर्मी, पदाधिकारी, नर्सेज, पारामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारिगणों ने मिलकर फूलों की होली खेली. साथ ही यहाँ के कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी.

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक एवं एसोसियेट निदेशक (आर) डा० एल० बी० सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि संस्थान में कार्यरत सभी चिकित्साकर्मी बहुत काम करते हैं और साथ ही कैंसर मरीजों की सेवा भी करते रहते हैं. समय-समय पर जो भी त्योहार हो हम सभी एक परिवार की तरह मिलकर मनाते हैं जो हमसबों को बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने अपने सभी चिकित्साकर्मीयों से कहा कि आपलोग भाई-चारा के संदेश का पालन करते हुए निरन्तर कैंसर मरीजों की सेवा करते रहेंगे. उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर संस्थान के सभी चिकित्साकर्मी उपस्थित थे. जिसमे संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डा० सुबोध कुमार सिन्हा, डा० बी० बी० पांडेय, डा० ऋता रानी, डा० ऋचा चौहान, डा० मुकूल मिश्रा, डा० उषा सिंह, डा० शम्भु शर्मा, डा० एस० सी० झा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.कार्यक्रम का संचालन हीना आरा ने किया.

Related posts

दूसरी शादी करने वाले पुलिसकर्मी नहीं बचेंगे, नौकरी से होंगे बाहर : डीजीपी विनय कुमार

शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में हुई समीक्षा बैठक

असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा

error: