बिहार

शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में हुई समीक्षा बैठक

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को शेखपुरा समाहरणालय स्थित ‘मंथन सभागार’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमुई सांसद सह दिशा अध्यक्ष श्री अरुण कुमार भारती ने की।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, भवन निर्माण, राजस्व और पेंशन योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। सांसद भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाई जाए।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा:

  • शिक्षा और स्वास्थ्य: स्कूलों व अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने का निर्देश।
  • कृषि और मनरेगा: किसानों को समय पर लाभ और मजदूरों को रोजगार सुनिश्चित करने पर जोर।
  • आधारभूत संरचना: लंबित पेंशन और राजस्व मामलों का ससमय निपटारा करने की हिदायत।

विकास के लिए रखी गई मांगें:

जनप्रतिनिधियों ने शेखपुरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई। दल्लू चौक और शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर जाम से मुक्ति के लिए फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव रेल प्रमंडल को भेजा गया। जितवारपुर से पानापुर पुल निर्माण और नवादा से लक्ष्मीपुर तक सड़क निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही गई।

Advertisements
Ad 1

भीषण गर्मी को देखते हुए सांसद ने शहरी क्षेत्रों और सभी वार्डों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया। कार्यपालक अभियंता PHED को आज शाम तक सभी पेयजल योजनाओं की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।

बैठक में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक डॉ. कुमार पुष्पंजय, जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जयसवाल, दानापुर रेल मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी को ‘जल जीवन हरियाली’ के प्रतीक पौधे देकर सम्मानित किया गया।

सांसद का बयान:

अधिकारी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और त्वरित समाधान करें। योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, धरातल पर उतरें ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिले।अरुण कुमार भारती, सांसद जमुई

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: