बिहार

असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा

भारतीय,  सोनू कुमार :  जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमंता बिस्व सरमा ने आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित एक समारोह में डॉ. सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉ. सरमा के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा से रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद से अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से चरण बोरो शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

असम विधानसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन-एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी 82 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि उसके सहयोगी दल – असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट – ने 10-10 सीटें जीतीं।

Related posts

दूसरी शादी करने वाले पुलिसकर्मी नहीं बचेंगे, नौकरी से होंगे बाहर : डीजीपी विनय कुमार

शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में हुई समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति मुर्मु ने नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्‍कार से सम्मानित किया

error: