झारखण्ड

सबसे ऊंचा शिवलिंग, जानें इसकी खासियत

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): ऐतिहासिक चुटिया नगरी में झारखंड का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया गया है़ इसकी ऊंचाई 108 फीट है़ यानी इस शिवलिंग की ऊंचाई कर्नाटक स्थित कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर जितनी है़ यह स्वर्णरेखा धाम केतारी बागान चुटिया स्थित श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित है़ इसी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह तीन मई से शुरू होगा पहले दिन कलश यात्रा, पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश होगा. चार मई को मूर्तियों का अधिवास बेदियों की स्थापना व अग्नि स्थापना होगी.

Advertisements
Ad 1

साथ ही सुबह सात बजे श्री अखंड रामायण पाठ शुरू होगा. पांच मई को बेदियों की पूजा मूर्तियों का अधिवास व हवन होगा. छह मई को मूर्तियों का अधिवास, स्नान एवं नगर भ्रमण, शव्याधिवास और शाम सात बजे से रात नौ बजे तक शिव प्रवचन और आरती होगी़ अगले दिन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा.इस खासियत को भी जानें मंदिर के गर्भ गृह के अंदर शिव लिंग के अलावा शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित है. मंदिर और दरवाजे पर पीतल की चढ़ी परत से की गयी कारीगरी देखते ही बन रही है. यह काम कर्नाटक राज्य के मंडया के कारीगर की देखरेख में किया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अध्यक्ष सुरेश साहू, छत्रधारी महतो, पद्मश्री मुकुंद नायक, संतोष कुमार, मनपूरण नायक, गौतम देब, मनोज महतो, राजदीप किशोर, धंजू नायक, मंदिरण महतो आदि सहयोग कर रहे हैं.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: