क्राइमताजा खबरेंबिहार

पिस्टल के बल पर दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ बलात्कार!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना में एक बार फिर दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुकर्म की यह वारदात फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के कोरजी महमदपुर और बाबूचक गांव के बीच खेत में हुई है। पीड़ित दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहन है और वारदात के वक्त शौच के लिए खेतों में गई थी। जहां पड़ोस के गांव बाबूचक के रहने वाले दो मनचलों ने पिस्टल के बल पर धमकाते हुए करीब 3 घंटे तक बारी-बारी से कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़कियां किसी तरह हप्सी दरिंदों के चंगुल से छूट कर खगौल थाना पहुंच गई। जहां इनकी आप बीती सुनकर खगौल थाना की पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी. घटनास्थल फुलवारी शरीफ थाना पड़ता है ऐसे में खगौल थाना की पुलिस दोनों लड़कियों को लेकर रात में फुलवारी शरीफ थाना पहुंच गई । फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष एकरार अहमद दोनों लड़कियों से पूछताछ के बाद रात में छापेमारी करने बाबू चक गांव पहुंच गए। बलात्कार करने वाले दोनों मनचलों में एक फुलवारी शरीफ थाना का चौकीदार का अपना भाई है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चौकीदार के भाई विशाल और दूसरे बलात्कारी रॉकी कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले आई। दुष्कर्म के आरोपी लड़कों का कहना है कि उनका इन दोनों से पहले से जान पहचान था और यह लोग शादी का दबाव बना रही थी । शादी करने से इनकार करने पर दोनों साजिश के तहत बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा रही है।

Advertisements
Ad 1

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि 2 नाबालिग से चढ़ी बहनों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है पीड़ित लड़कियों के निशानदेही पर दुष्कर्म करने वाले दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं मेडिकल कराने के लिए पीड़ित लड़कियों को भेजा गया है इधर दोनों बलात्कारियों को पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे संगीन मामलों में जल्द से जल्द स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाया जाएगा।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: