झारखण्ड

राजस्व कर्मचारी नौ हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): जमीन के म्यूटेशन के एवज में मांगे थे 25 हजार, पहली किस्त लेते ही पकड़े गए।एसीबी टीम की गिरफ्त में राजस्व कर्मचारी बाघमारा अंचल के राजस्व कर्मचारी देवेंद्र पांडेय को मंगलवार 26 अप्रैल को धनबाद की एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने नौ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. धनबाद एसीबी से भेलाटांड निवासी नेपाल चंद्र महतो ने शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि अंचल राजस्व कर्मचारी ने उनसे जमीन के म्यूटेशन के लिए 25 हजार रुपये रिश्त मांगी है. शिकायत के आधार पर एसीबी ने मामले की सत्यता की जांच की. जांच में आरोप सही पाये जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया. रिश्वत की पहली किस्त के रूप में शिकायतकर्ता नेपालचंद्र महतो ने मंगलवार को कर्मचारी के हाथ में नौ हजार रुपये दिये. घूस के रुपये हाथ में आते ही एसीबी की टीम ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. इस गिरप्तारी के बाद बाघमारा अंचल कार्यालय में अफरातफरी मच गई. एसीबी की टीम गिरप्तार कर्मचारी

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: