झारखण्ड

हाईवोल्टेज तार बना काल,करंट से एक की मौत, चार घायल

धनबाद: भूली के वासेपुर पाण्डरपाला अंसार नगर में 11 हजार वोल्टेज का तार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग चपेट में आ गए। एक कि मौत हो गयी जबकि महिला और दो बच्चे घायल है, जिन्हें गंभीर अवस्था मे शहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ तार आंगन में गिर गया और पूरे घर मे करंट दौड़ गया। इसमें सोहेल अंसारी की बिजली स्पर्शाघात से मौक़े पर ही मौत हो गयी। जबकि मां और दो भाई गंभीर अवस्था में इलाजरत है। स्थानीय लोगो ने आनन फानन में सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया, जंहा सबों की हालत गंभीर बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को ज़िम्मेवार बताया है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया