बिहार

माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष और सचिव के पद पर इनको मिली जीत

गया(सौरव कुमार): माहुरी वैश्य मंडल, गया में हर दो वर्षों पर सचिव और अध्यक्ष का चुनाव स्थानीय समाजिक भवन माहुरी वैश्य मंडल में आयोजित होता है। जिसमे एक चुनाव समिति टीम का चयन होता है जिनके कंधे पर निष्पक्षता चुनाव की जिम्मेबारी होती है।

चुनाव समिति के प्रभारी माहुरी समाज से वार्ड संख्या 20 के पार्षद धर्मेंद्र कुमार जी एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष शैलेश कंधवे एवं उनके सभी सदस्यों के नेतृत्व में पूरी निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया गया।

चुनाव में समाज के 6614 लोंगो ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया जिसमे 5080 लोगों ने चुनाव में वोट डाले। जिसमे अध्यक्ष पद के उम्मीदबार संजीव कुमार संजय ने 3075 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त किया अन्य उम्मीदबार विजय नवदिया 1504 मत, शिशुपाल 154 राकेश 56 मत हासिल किए वही सचिव पद के लिए उम्मीदबार अमित कुमार पिंटू ने 3220 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त किया वहीं अन्य उम्मीदबार अनिल जी 1399, अमित लोहानी 254 वोट प्राप्त किये। चुनाव समिति के द्वारा दोनों पद धारियों को प्रमाणपत्र देकर सपथ दिलाया गया।

माहुरी वैश्य मंडल गया को अगले दो वर्षों के लिए अमित व संजय को पुनः मिला कार्यभार अगले दो वर्षों में समाज के करेंगे कार्य।

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

error: