बिहार

ग्रेटर पटना फाउंडेशन ने नीतीश कुमार को रिकॉड नौवीं बार सीएम पद पर आसीन होने पर दी बधाई

फुलवारी शरीफ, अजीत। ग्रेटर पटना फाउंडेशन के निदेशक एवं जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नागेश्वर सिंह स्वराज ने लगातार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार के आसीन होने पर बधाई दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए इतिहास पुरुष बन गए नीतीश कुमार समाज के हर तबके के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक चलाया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए गए योजनाओं को पूरा देश अपना रहा है .

बिहार की जनता का पूरा समर्थन मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के नाम के अलावा किसी का नहीं है.हर तबके के विकास लिए सदैव नीतीश कुमार तत्पर रहते हैं. श्री स्वराज ने कहा कि इंडिया गठबंधन में विपक्षी दलों की एकता को मजबूत करने का अभियान नीतीश कुमार ही कर रहे थे और अब, जब नीतीश कुमार उस महागठबंधन को छोड़कर वापस एनडीए गठबंधन में आ गए हैं तो इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखर जाएगा.

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: