बिहार

पटना में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का भव्य स्वागत, विधायक गोपाल रविदास की सक्रिय भूमिका

फुलवारीशरीफ, अजित। महागठबंधन द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी सुधार की मांग को लेकर निकाली गई “वोट अधिकार यात्रा” आज गांधी मैदान, पटना पहुंची, जिसमें फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल रविदास ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का भी जोरदार स्वागत किया गया।

यात्रा का समापन बेली रोड स्थित हाई कोर्ट परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ, जहां फुलवारी शरीफ विधानसभा से हजारों की संख्या में मौजूद जनता ने जोश और नारों के साथ नेताओं का स्वागत किया।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: