बिहार

बिहार के नये मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से सचिवालय सेवा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

पटना/फुलवारी, अजित। बिहार के नये मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत के प्रभार ग्रहण करने के तुरंत बाद बिहार सचिवालय सेवा का एक प्रतिनिधिमंडल आज 1 सितंबर 2025 को उनके कार्यालय कक्ष में पहुँचा और उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्य सचिव ने सचिवालय सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी माँगों के संबंध में अलग से मुलाकात करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बिहार सचिवालय सेवा के अध्यक्ष आदर्श वैभव, महासचिव राणा रंजीत कुमार, सूरज कुमार, संजीव तिवारी, वरूण पाण्डेय, संतोष कुमार, पंकज शर्मा, शंकर कुमार, शशि रंजन कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च