बिहार

चोरी के ट्रक काटकर कबाड़ में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

फुलवारीशरीफ, अजीत। पश्चिमी पटना में चोरी के ट्रकों को काटकर उनके पार्ट्स कबाड़ में खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. रानीतालाब में हुई कार्रवाई के बाद इसकी कड़ी फुलवारी शरीफ तक पहुंची. पुलिस ने दो दिनों में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी के दो ट्रक समेत ट्रेलर, कटा हुआ टाटा मोटर्स का 14 चक्का ट्रक, बिल्डिंग मशीन, ग्रेंडर, गैस कटर और सिलेंडर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को रानीतालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा पेट्रोल पंप के पास एक गैराज में चोरी के ट्रक काटे जाने की सूचना मिली थी. छापेमारी में पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गैराज में ट्रक को काटकर उसके पार्ट्स अलग किए जा रहे थे. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि झारखंड से चोरी के ट्रक लाकर गैराज में काटे जाते थे और उनके पार्ट्स अलग-अलग जगहों पर बेच दिए जाते थे।

पूछताछ में फुलवारी शरीफ में भी चोरी का ट्रक खपाए जाने की जानकारी मिली. इसके बाद 22 सितंबर को पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नकटि भवानी वस्तु बिहार अपार्टमेंट के आसपास सड़क के उत्तर संचालित कबाड़खाने में छापेमारी की. यहां से दो आरोपितों को 12 चक्का ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 1627/26 दर्ज कर पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है। रानीतालाब से गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद सागीर, चंदन कुमार उर्फ चंदू, मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद राजा और उस्मान गनी शामिल हैं. वहीं फुलवारी शरीफ से दिलीप कुमार और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने टाटा मोटर्स का 14 चक्का ट्रक और उसके कटे पार्ट्स, 12 चक्का ट्रक, ट्रेलर, बिल्डिंग मशीन, दो ग्रेंडर, गैस कटर, दो गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: