बिहार

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को बिहार मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने कहा कि मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मां सीता के नाम पर महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हमारी सांस्कृतिक विरासत, नारी सम्मान और बेटियों की उच्च शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मां सीता त्याग, मर्यादा, धैर्य और नारी शक्ति की प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर स्थापित होने वाला यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा, शोध और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।

श्री संजय सरावगी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय बिहार की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मां सीता महिला विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, ज्ञान और आत्मनिर्भरता का सशक्त केंद्र बनेगा।

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की विशेषता होगी कि इस विश्वविद्यालय में प्रधान अध्यापक सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी महिलाएं होंगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं बिहार सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

पिपरा थानाध्यक्ष पर शराबबंदी के नाम पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप, भाकपा माले करेगी प्रदर्शन

error: