बिहार

आकाशवाणी संगीत सम्मेलन 2025 का पटना में भव्य आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रसार भारती द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित संगीत समारोह ‘आकाशवाणी संगीत सम्मेलन – 2025’ का 67वां संस्करण इस वर्ष देशभर के 24 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को पटना के विद्यापति भवन सभागार में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बिहार के सभी आकाशवाणी केंद्रों के क्लस्टर प्रमुख–सह–क्षेत्रीय चैनल प्रबंधक हेमंत धनराज सिडाम और आकाशवाणी पटना की कार्यक्रम प्रमुख नंदिनी वर्मा ने कलाकारों का अंगवस्त्र से सम्मान किया। स्वागत संबोधन में हेमंत धनराज सिडाम ने कहा कि आकाशवाणी संगीत सम्मेलन भारतीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने का एक सशक्त माध्यम है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी संगीत की विभिन्न विधाओं से परिचित कराता रहेगा।

संगीतमय संध्या की शुरुआत दिल्ली से आए प्रसिद्ध सरोद वादक स्मित तिवारी ने राग यमन की मनमोहक प्रस्तुति से की, जिसमें तबला पर डॉ. श्याम मोहन ने संगत की। उनकी प्रस्तुति ने सभागार में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisements
Ad 1

दूसरे सत्र में बिहार के प्रसिद्ध लोकगायक मनोरंजन ओझा ने अपने भोजपुरी लोकभजन और झूमर गायन से माहौल को लोकसंगीत से रंग दिया। उनके साथ ढोलक पर विकास कुमार, बांसुरी पर मो. सलीम, नगाड़ा पर विनोद पंडित और हारमोनियम पर ओम प्रकाश चौबे ने संगत की। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

आकाशवाणी संगीत सम्मेलन पटना की नोडल अधिकारी अलका प्रियदर्शिनी ने बताया कि देशभर से आयोजित प्रस्तुतियों का प्रसारण आकाशवाणी नेटवर्क पर किया जाएगा। कार्यक्रम डीडी भारती, रागम चैनल (DTH), WAVES OTT, NewsOnAIR ऐप और Raagam YouTube चैनल पर भी उपलब्ध रहेगा।

Related posts

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिए : मंगल पांडेय

error: