बिहार

रजत वर्ष के अवसर पर अबुआ सरकार “सेवा का अधिकार सप्ताह” मना रही है

इसी क्रम में “आपकी योजना – आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के साथ सरकार आ रही है, आपके अधिकार सीधे आपके गाँव तक पहुँचाने।

21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक पूरे राज्य में लगने वाले शिविरों में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आम जनों से जुड़ी सेवाएं तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर योजना का लाभ दिया जाएगा।

अबुआ सरकार का लक्ष्य है—बिना दौड़-भाग, बिना परेशानी, हर अधिकार सीधे आपके हाथ में। आप शिविर जाएं, आवेदन दें, और ऑन-द-स्पॉट समाधान पाएं।हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री, झारखंड

Related posts

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!