बिहार

सूखाग्रस्त किसानों को सरकार दे उचित मुआवजा : चिराग

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): प्रदेश सूखे की स्थिति पर गहरी चिंता जतायी है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमूई के सांसद चिराग पासवान ने राज्य में किसानों के हित में डीजल अनुदान व सूखा अनुदान देने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में पिछले सात आठ साल से सिर्फ बयानबाजी हो रही है। सरकार को जिसकी भी सम्पत्ति की जांच करनी है उसे करे मगर जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में सूखाड़ से पीड़ित किसानों के नुकसान का उचित आकलन कराकर उसे मुआवजा दिलाए।

उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानबाजी से बिहार का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग ने 69 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। ये सभी प्रखंड पहले से सूखा प्रभावित 23 जिलों के ही हैं। बाजपट्टी प्रखंड का नाम इस सूची में जुड़ जाने से सीतामढ़ी सूखा प्रभावित 24वां जिला हो गया। इसी के साथ नालंदा, नवादा, गया, जमुई, शेखपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, बांका और सहरसा जिले पूरी तरह से सूखाग्रस्त घोषित हो गए।

इन जिलों के सभी प्रखंड सूखाग्रस्त की सूची में आ गए। उन्होंने कहा कि बिहार में कम बारिश के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शत-प्रतिशत धान की रोपनी नहीं हो सकी। जो फसल लगी है, उसे बचाने के लिए किसान जद्दोजहद कर रहे हैं। भादो में भी बारिश नहीं होने के कारण फसलों पर इसका प्रभाव निश्चित है। ऐसे में खेती में काम कर जीवन-बसर करने वाले कामगारों ने बिहार से पलायन करना शुरू कर दिया है। बिहार से खुलने वाली ट्रेनों व बसों में भीड़ से इसे आसानी से समझा जा सकता है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: