बिहार

घूरना थाना पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक से शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर।  घूरना थाना पुलिस ने आज रविवार को चेक पोस्ट के समीप जांच के दौरान दो बाइक की तलाशी करने पर कुल 270 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया। जिसमें एक बाइक से 90 बोतल एवं दूसरे से 180 बोतल पाया गया। बाइक चालक दोनों व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा गहन पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लगने के पश्चात पुलिस सक्रिय हो गई है। भय मुक्त, शराब मुक्त, चुनाव कराने को लेकर कमरकस लिया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा भारत नेपाल सीमा से पार करने वाले सभी संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की तलाशी की जा रही है।

Related posts

बिहार पुलिस में फेरबदल: 32 IPS अफसर बने जिला प्रभारी, ADG से DIG तक को जिम्मेदारी

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

error: