क्राइमबिहार

गौरीचक थाना पुलिस ने देसी विदेशी शराब के साथ 4 महिलाओं समेत छह धंधेबाजों को भेजा जेल

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गौरीचक थाना पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापामारी करते हुए 4 महिला एवं दो पुरुष समेत छह लोगों को शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इनके पास से 20 लीटर देसी शराब एवं 7 लीटर अंग्रेजी विभिन्न ब्रांडों के शराब भी बरामद किए हैं । बताया जाता है कि शराब का कारोबार नहीं करने की शपथ लेने के बाद भी यह लोग शराब करवाने में संलिप्त थे।

Advertisements
Ad 1

गौरीचक थाना परिसर में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि पुलिस ने उनका शराब कारोबार बंद करने शराब बेचने बनाने और शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई थी और यह भी कहा था कि आप को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। शराब के साथ गिरफ्तार रोते हुए जेल जा रहे लोगों ने बताया कि शपथ लेने के कई दिनों बाद भी पुलिस प्रशासन और सरकार के किसी प्रतिनिधि के द्वारा उन्हें कोई रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो अपने बाल बच्चों परिवार की परवरिश के लिए उन्हें अपना पुश्तैनी शराब का धंधा मजबूरन शुरू करना पड़ा।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: