क्राइमबिहार

इंजीनियरिंग के छात्र ने किया खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के खगडी रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में युवक की संदेहास्मद मौत हो गयी है। मृतक की पहचान आकाश चंद्र सिन्हा के रूप में हुई है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुमार सिंह का २५ वर्षीय का पुत्र आकाश चंद्र सिन्हा रात को खाना लेकर अपने कमरे में गया था। सुबह परिवार के लोगों ने देखा कि कमरे का बिस्तर अस्त-व्यस्त है। और आकाश चौकी पर गिरा पड़ा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गयी है। परिजनों की माने तो मृतक एक यूट्यूब न्यूज़ चैनल चलाता था। मृतक का बड़ा भाई प्रकाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि यूट्यूब चैनल के अलावे आकाश एक सॉफ्टवेयर डेवेलोपर पर भी था। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह ने बताया कि हालाँकि आकाश की मौत कैसे हुई ये अभी पता नही चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। पुरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: