बिहार

किसानों की खेती करने वाली जमीन पर कचरा

20240212 152812

बिहारशरीफ, राकेश। शहर के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोशुक में नदी के समीप नगर निगम द्वारा किसानों की खेती करने वाली जमीन पर कचरा डंप यार्ड बनाया गया है। यह डंप यार्ड छः महीने पहले बनाया गया था और तब से लेकर अब तक शहर का कचरा यहां डंप और जलाया जाता रहा है। जलने वाले कचरे से उठने वाले प्रदूषित और हानिकारक धुंए से आसपास के कई गांवों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम द्वारा पिछले छः महीने से यहां कचरा गिराया और जलाया जा रहा है। इससे हवा दूषित हो रही है, जिससे आसपास रहने वाले बुजुर्ग, बच्चे और जवान सभी प्रभावित हो रहे हैं।

रात में सोने में परेशानी होती है, पूरा घर धुंए से भर जाता है, और सांस लेने में भी तकलीफ होती है। इस विषेली हवा से लोग बेहोश भी हो रहे हैं।आसपास के स्कूलों के हॉस्टल में रहने वाले बच्चे भी इस धुंए से प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो लोग मर भी सकते हैं, लेकिन नगर निगम उनकी परेशानियों को समझने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की है कि यह क्षेत्र चार गांवों का आंगन है और किसी के आंगन में कचरा नहीं फेंकना चाहिए। इससे आसपास की खेती को भी नुकसान हो रहा है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!