बिहार

फुलकाहा एसएसबी जवानों ने 108 लीटर शराब एवं दो बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशिकापुर बार्डर के समीप नेपाल से लाए जा रहे 108 लीटर नेपाली दिलवाले नामक शराब के साथ दो बाइक एवं एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर नेपाल के सुनसरी जिला स्थित देवानगंज गांव पालिका निवासी सुबोध कुमार बताया जा रहा है।

फुलकाहा एसएसबी कैंप के इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में बाइक पर लोड कर शराब लाया जा रहा है। सूचना पर एसएसबी जवानों को तैनात किया गया था जहां बड़ी कार्रवाई की गई। एसएसबी इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद शराब बाइक तथा गिरफ्तार तस्कर को अररिया उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया।

Related posts

मिशन नौनिहाल सम्मान परिसर में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञों से परामर्श

खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक ज्ञान जरूरी

दुर्गा पूजा को लेकर फुलवारीशरीफ में कड़ी सुरक्षा, 25 पंडालों को लाइसेंस

error: