बिहार

फुलकाहा पुलिस ने 720 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर सीमा से सटे मानिकपुर गांव वार्ड-12 से, बी-आर- 38 ए-के 8326 बजाज पल्सर और बी-आर- 38- आर-3143 टीवीएस अपाचे बाइक पर लदे चार-चार बोरी शराब सहित दो तस्कर को धरदबोचा। यह कार्रवाई फुलकाहा थाना के प्रभारी अपर थानाध्यक्ष गुलनश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने उस वक्त किया जब तस्कर नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश किया।

Advertisements
Ad 1

जप्त शराब नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 720 बोतल कुल 216 लीटर बताया है। वहीं गिरफ्तार युवक 24 बर्षीय रौशन कुमार यादव पिता भूपेंद्र यादव, ग्राम-रामघाट वार्ड-05 एवं 18 बर्षीय दीपेश कुमार यादव पिता किशुनदेव यादव, फरीही कोशिकापुर वार्ड-07 दोनों का थाना नरपतगंज, जिला अररिया का निवासी बताया गया है। इस बाबत प्रभारी अपर थानाध्यक्ष गुलनश कुमार ने बताया कि जप्त शराब व बाइक सहित दोनों युवक पर शराब तस्करी का कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

error: