झारखण्ड

मांगे पूरी करें अन्यथा हम सभी जलसहिया चरणबद्ध आंदोलन करेंगे

धनबाद: बाघमारा आज महेशपुर पंचायत सचिवालय में जलसहिया अधिकार मंच बाघमारा प्रखंड की जलसहिया ने एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष पुष्पा देवी ने किया पुष्पा देवी ने कहा कि हम सभी जलसहिया बहनों का विगत 22 माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला पीएचडी के द्वारा जो भी कार्य हम सभी जलसहिया बहनों को दिया जाता है बखूबी हम लोग उसको निर्वहन करते हुए काम को पूरा करते हैं लेकिन सरकार द्वारा हमारा ₹1000 मानदेय जो दिया जा रहा था वह बंद कर दिया गया है इसलिए सरकार से हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी करें अन्यथा हम सभी जलसहिया चरणबद्ध आंदोलन करेंगे इस बैठक में बाघमारा प्रखंड की सभी पंचायत के जलसहिया उपस्थित थीं जिला अध्यक्ष जया देवी  ने कहा कि सरकार को हम सभी जलसहिया बहनों ने धरना एवं आन्दोलन के मध्य से हम अपना मांग सरकार को अवगत कराते आ रहे हैं सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है एक बार फिर से आन्दोलन करने की जरुरत है बैठक में किरण  देवी जया देवी लक्ष्मी देवी बबीता देवी दिव्या देवी आशा देवी उर्मिला देवी संध्या देवी भुनेश्वरी देवी रेखा देवी कलावती देवी सुमिता देवी  लीलावती देवी  मिठू देवी उमा देवी अनीता हजारी मुन्नी देवी  सरीता कुमारी  सबनम देवी बिना देवी संजू देवीआदी जलसहिया उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: