बिहार

स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा “फ्रेशर्स डे” मनाया गया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): सेंट ऐन्स उच्य विद्यालय (+2) बेगमा की हवेली पटना सिटी के प्राण में शनिवार को विद्यालय में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा “फ्रेशर्स डे” मनाया गया. इस कार्यक्रम में वर्ग नवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित कर प्रार्थना तथा स्वागत गान के साथ प्रारम्भ हुआ.

Advertisements
Ad 1

छात्र-छात्राओं द्वारा डांस कव्वाली तथा ग्यारहवीं के छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी हुआ. मुख्य अतिथि श्री चार्ल्स ने अपनी अमृत वाणी से बच्चों में नैतिकता, सहयोग तथा चरित्र निन की शिक्षा दी. उपप्राचार्य डॉ० विक्टर ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया. पुरस्कार वितरण विद्यालय के निर्देशक श्री चार्ल्स, प्रबंधक श्री रिचर्ड एवम प्राचार्य श्री एडवर्ड के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री चार्ल्स द्वारा सम्पन्न किया गया. वहीं अतिथियों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: