बिहार

एसएसबी द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर

अररिया, रंजीत ठाकुर : 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव पोखरीया में शुक्रवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पुर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
पशु चिकित्सा शिविर में 28 सीमावर्ती पशुपालक के 131 पशु लाभान्वित हुए।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण व 56 वीं वाहिनी के 10 अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: