बिहार

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गुलजारबाग स्थित सहारा ओल्ड एज होम में शनिवार को महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल द्वारा बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की बीपी, शुगर समेत विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह भी दी। यह शिविर बिहार स्टेट लीगल सर्विस ऑथरिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने बुजुर्गों की नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि महावीर मंदिर द्वारा शुरू से ही बुजुर्गों की देखभाल को प्राथमिकता दी जाती रही है। उन्होंने बताया कि पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की पहल पर राजीवनगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अस्पताल की स्थापना की गई है, जहां मात्र 10 रुपये के पंजीकरण पर आजीवन इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही अस्पताल में इंडोर एवं सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। शिविर में मेंबर सेक्रेट्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, ज्वाइंट सेक्रेट्री अविनाश कुमार, रजिस्ट्रार अशुतोष रवि, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सिया श्रुति, अनुशा राज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं एमएससीएच के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. निखिल गोयल ने कहा कि महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल, आचार्य किशोर कुणाल की एक महत्वपूर्ण देन है, जो बुजुर्गों की सेवा के लिए समर्पित है।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

मोतिहारी जहरीले शराब कांड की जांच के लिए राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया

error: