बिहार

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी युवा मंच पाटलिपुत्र शाखा की ओर से शनिवार को आयोजित जीण माता सेवा समिति की भव्य शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के बीच पानी और शरबत का वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक सवेरा होटल के पास आयोजित किया गया, जहां लगभग 500 से 1000 लोगों को सेवा प्रदान की गई। मंच संयोजक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पाटलिपुत्र शाखा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर करती रहेगी। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अध्यक्ष विनय प्रकाश सेखानी, सचिव कृष्ण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश राठी सहित विशाल शर्मा, निकुंज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संध्या टेकरीवाल, संध्या अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: