झारखण्ड

चार अपराधी पकड़ाए, पुलिस ने भेजा जेल!

धनबाद: कतरास बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी में लूट की घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने धर-दबोचा है.

इन चारों अपराधियों को पुलिस ने आवश्यक कारवाई के उपरांत धनबाद जेल भेज दिया है। इस संबंध में मामले की जानकारी देते हुए बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच के दौरान अजीत चौहान तथा अशोक चौहान को हिरासत में लिया गया। इन दोनों की निशानदेही पर बंटी तुरी एवं विकाश कुमार को पकड़ा गया। अपराधियों द्वारा वाशरी से लुटे गए 6 काउंटर को भी बरामद कर लिया गया है। लूटकांड में शामिल अन्य अपराधी फरार हो गए हैं। मालूम हो कि आधा दर्जन से अधिक संख्या में आये अपराधियों द्वारा सुरक्षाप्रहरियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था.

मधुबन कोल वाशरी के 301 यूनिट से 17 पीस काउंटर को लूट लिया गया था। मामले को लेकर वाशरी परियोजना पदाधिकारी सुमन कुमार ने अज्ञात अपराधियो के खिलाफ लिखित शिकायत बाघमारा थाना में दर्ज कराया था। घटना की तफसीश के दौरान बाघमारा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर चार अपराधियों को हिरासत में लिया।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया