बिहार

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

शेखपुरा,  उमेश कुमार : जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण भारती ने रविवार को शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड-15, ग्राम कटनीकोल में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के चयनित स्थल पर पहुँच पथ एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

इस निर्माण कार्य को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना – MPLADS के तहत कराया जाएगा। इसकी प्राक्कलित राशि ₹14,99,900 है। योजना का क्रियान्वयन स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल शेखपुरा द्वारा किया जाएगा।

सांसद ने कही ये बात

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री अरुण भारती ने कहा कि ‘शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय तक पहुँच पथ और सौंदर्यीकरण बन जाने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे भविष्य में विद्यालय के समुचित विकास का रास्ता भी खुलेगा।

कौन-कौन रहे मौजूद

कार्यक्रम में शेखपुरा विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, *विधान पार्षद श्री ललन महतो, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला योजना पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। सांसद ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने कार्य के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की कामना की।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: