बिहार

जिले के सभी प्रखंडों में चापाकल मरम्मति हेतु 09 मरम्मती दल -सह- जागरूकता रथ झंडी दिखा कर किया रवाना

अररिया, रंजीत ठाकुर।  लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज की अगुवाई में आज शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में चापाकल मरम्मति हेतु 09 मरम्मती दल -सह- जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर अररिया से उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया, मो0 नशीम नजर एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल फारबिसगंज, विनोद कुमार एवं संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अररिया द्वारा बताया गया कि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज द्वारा प्रखंडवार चापाकल मरम्मति हेतु मरम्मती दल का गठन किया गया है। मरम्मती दल सभी प्रखंडों का भ्रमण कर बंद पड़े चापाकलों के मरम्मति का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत का निवारण हेतु प्रमंडल अन्तर्गत सेवा केन्द्र -सह- नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। केन्द्रीय कृत चापाकल मरम्मति हेतु टोल फ्री नम्बर 18001231121 पर भी चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: