झारखण्ड

गोलीकांड मामले में 15 पर FIR दर्ज, सभी आरोपी फरार

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): केंदुआ खटाल गोलीकांड में रीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस किया है. यह मुकदमा मारपीट करने, दंगा फैलाने, हत्या का प्रयास करने व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं .

बता दें कि गुरुवार की रात 40 की संख्या में युवकों के गुट ने खटाल पर हमला बोल दिया था.आरोप है कि उनके दल ने पथराव के बाद फायरिंग भी की. घर में लूटपाट की भी शिकायत पुलिस से की गई है. घटना के बाद भी इलाके में तनाव बना हुआ है. जानकार सूत्रों के अनुसार घटना के एक दिन पहले भी मारपीट हुई थी

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया