बिहार

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मारपीट में नाबालिक लड़की को किया जख्मी

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के सोनामनी गुदाम थाना अंतर्गत वार्ड संख्या-03 ग्राम गुदाम में आज गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। मारपीट में एक नाबालिक लड़की बुरी तरह जख्मी।जख्मी नाबालिक को इलाज के लिए कुर्साकाटा सदर अस्पताल भेजा गया. इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार अंशु कुमारी पिता स्व०अनिल भगत उम्र 17बर्ष अपनी पुस्तैनी सम्पति का हिस्सा अपने चाचा से लगभग दस बर्षो से मांग रही थी।इसी बात को लेकर आज गुरुवार को जमीन मापी करने अमीन आया ।उसी दरम्यान अंशु की तू तू मय मय प्रमोद भगत एवं उनके पुत्र आशीष भगत से होने लगा तथा बात इतना बिगड़ गई कि प्रमोद भगत एवं उनके पुत्र के द्वारा मारपीट करने लगा। मारपीट में अंशु को गर्दन से ऊपर जख्मी कर दिया।जख्मी नाबालिग को ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए कुर्साकांटा सदर अस्पताल भेज दिया जहॉ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस बाबत सोनमणि गुदाम थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना हुई है जख्मी नाबालिक लड़की को इलाज के लिए कुर्साकांटा सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: