ताजा खबरेंबिहार

भाकपा माओवादी नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, सैकड़ों राउंड चली गोली!

बिहार(अरुणजय प्रजापति): झारखंड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और जिला बल के जवानों की भाकपा माओवादी नक्सलियों से भीषण मुठभेड़। मुठभेड़ में दोनों ओर से सैकड़ों राउंड चली गोली, नक्सली के ढेर होने की सूचना।

चतरा-पलामू बॉर्डर पर कुंदा थाना क्षेत्र के कारिमांडर-बुटकुइया गांव से सटे जंगल में हुआ मुठभेड़। खुद पर सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख जंगल का लाभ उठाकर भागे नक्सली।

Advertisements
Ad 1

जंगल की घेराबंदी कर चलाया जा रहा सर्च अभियान, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की सूचना। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम।

15 लाख के इनामी नक्सली मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ की सूचना। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, अधिकारिक पुष्टि नहीं। दो दिन पूर्व भी इसी दस्ते के साथ चतरा पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों का मदगड़ा जंगल में हुआ था मुठभेड़। मुठभेड़ की सूचना पर दलबल के साथ मौके पर रवाना हुए सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: