बिहार

बथनाहा कोशी कॉलनी के समीप तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में भय का महौल

अररिया(रंजीत ठाकुर): बढ़ते कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण का प्रकोप अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैलने लगा है। इसी कड़ी में बथनाहा कोशी कॉलोनी शिव मंदिर के निकट रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों को जांच के क्रम में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. बताया जाता है कि 37 वर्षीय गृह स्वामी उसकी पत्नी एवं 70 वर्षीय माँ में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण पाए गए है। मिली जानकारी अनुसार युवक नेपाल में कहीं नौकरी करता है। युवक की तबीयत खराब होने के बाद जब जांच कराई गई तो पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के घर को चिन्हित कर नोटिस दे दी गयी है। वहीं क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप फैलने से लोग असुरक्षित महसूस कर रही है।

Related posts

एम्स पटना में ‘अवबोधन 2026’ का शुभारंभ, पूर्वी भारत में पहली बार एंडोस्कोपिक स्कल बेस सर्जरी का व्यापक हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम

रहमानी 30 के छात्र उबेद आलम ने सीएमए नेशनल यूथ कॉमर्स ओलंपियाड में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

error: