बिहार

फ्लिपकार्ट लूट मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर स्थित फ्लिपकार्ट के स्टोर में हुई लाखों की भीषण लूटपाट मामले में कई महीनों बाद पुलिस को थोड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ईस लूटपाट मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार मोहम्मद शहदन एवं तुफैल कुरेशी आपस में पिता-पुत्र हैं । गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पुलिस को बताया कि यह दोनों बाप बेटे इस लूट कांड में लाइनर का काम किए थे । इस लूट कांड में नौबतपुर के चिरौरा के पास रहने वाले नट गुलगुलिया समाज के लोगों के साथ मिलकर लूट कांड को अंजाम दिया गया था । फिलहाल पुलिस को इनके पास से 11 मोबाइल बरामद हुआ है ,जो फ्लिपकार्ट स्टोर से लूटा गया था। पुलिस इनसे पूछताछ के बाद इस लूट कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी हुई है।

Related posts

गोयल कराटे एकेडमी में बेल्ट टेस्ट, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 261 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार!

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर सज गई खानकाह मुजीबिया, दो दिनों तक होगी मुए मुबारक की जियारत

error: