झारखण्ड

जाली नोट के कारोबार का भंडाफोड़, 5.03 लाख कैश के साथ गिरफ्तार!

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): पुलिस की टीम ने भारतीय मुद्रा के काले कारोबार में शामिल गिरोह का खुलासा किया है. एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रातू थाना क्षेत्र के फन कैसल के पास से पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चतरा जिले के बिंद मोहल्ला के रहने वाला मो. सोहराब नामक शख्स को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 5.03 लाख जाली नोट बरामद किया है. इस कारोबार में शामिल मो. सद्दाम और फुजैल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

अफीम खरीदने में होता है जाली नोट का उपयोग

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार मो. सोहराब ने पुलिस को बताया की जाली नोट का उपयोग खूंटी से अफीम खरीदने में किया जाता है. इतने बड़े पैमाने पर जाली नोट कहां से लाए गए. पुलिस मो. सोहराब से पूछताछ कर रही है और पूरे सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: