पटना

ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया

20230325 165801

महगाई की मार झेल रही जनता को बिहार सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर बड़ा झटका दिया है। इसको लेकर व्यवसाय वर्ग और आम जनता में आक्रोश है। वही बिजली के दरों में बढ़ोतरी किए जाने से नाराज लोगो ने पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक पर विरोध मार्च निकाला ,साथ ही ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। व्यवसाय वर्ग के लोगो का कहना है की बिहार एक पिछड़ा राज्य है ,यहां 52% से ऊपर गरीब लोग गरीबी रेखा में आते है।

जबकि कई राज्यों में गरीब जनता को 200–300 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही ,वही बिहार की अपेक्षा दूसरे राज्यों में बिजली दर काफी कम है। बिहार में बिजली के दर में पहले से ही अधिक रहा है ,जिसके कारण बिहार में कई कल कारखाने बंद होने के कगार पर है। ऊपर से बिजली महंगी होती जा रही है। बिजली के दर में बढ़ोतरी होने पर बिहार में चल रही कई कल कारखाने बंद हो जायेगे और बिहार में बेरोजगारी और बढ़ जाएगी । व्यवसाय वर्ग के लोगो ने सरकार से मांग किया है की बजली के दरों में बढ़ोतरी नहीं की जाय और अन्य राज्यो की तरह बिजली बिल में छूट दिया जाय।

Related posts

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार