बिहार

गणगौर पूजा का समापन, महिलाओं ने की सुख-शांति की कामना

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): रानी सती दादी मंदिर और श्री श्याम मंदिर के अलावा पटना के विभिन्न घरों में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने राजस्थानी पर्व गणगौर महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। नवविवाहित महिलाओं ने राजस्थानी चुनरी पहनकर और हाथों में मेहंदी लगाकर गणगौर माता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और उनसे सुख शांति की कामना की।

बतादें की गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों लोक पर्व में से एक है. गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है. इस दिन कुंवारी कन्या और सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं तथा माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती है। होली के दूसरे दिन से प्रारंभ होकर 16 दिनों तक गणगौर पर्व चलता है. जिसका शुक्रवार को गणगौर विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तेजस्वी यादव ने पटना साहिब में टेका मत्था, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

संविधान के मूल्यों को धरातल पर उतारने का काम भाजपा सरकार ने किया : गुरुप्रकाश पासवान

सुशासन दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार